पत्रकारों और उनके परिवार के लिए आईएमए की सराहनीय पहल

सागर।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आईएमए द्वारा पत्रकारों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय कदम उठाया गया इसी क्रम में रविवार की सुबह 10 बजे से  गर्ल्स डिग्री कॉलेज परिसर में पत्रकारों एवं उनके परिवारों जनों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया 

इस शिविर में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और आवश्यक दवाइयों का लाभ लिया स्वास्थ्य शिविर में आईएमए से जुड़े अनुभवी डॉक्टरों की टीम मौजूद रही जिन्होंने पत्रकारों और उनके परिजनों की विभिन्न प्रकार की जांच की शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड टेस्ट, एक्स-रे सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं इसके साथ ही जरूरत के अनुसार दवाइयां भी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध कराई गईं शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई थी जिससे सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हो सके आई एम ए के अध्यक्ष ने बताया कि पत्रकार समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं जो दिन-रात जनता से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं व्यस्त दिनचर्या और फील्ड में काम करने की मजबूरियों के कारण पत्रकार अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते जिससे छोटी बीमारियां समय के साथ गंभीर रूप ले लेती हैं हाल ही में पत्रकार जितेंद्र श्रीवास का हृदयगत हो जाने से निधन हो गया था डॉक्टरी जांच में पता चला था कि उन्हें शुगर और बीपी की शिकायत थी इसी को ध्यान में रखते हुए आईएमए ने यह निर्णय लिया कि पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाए ताकि वे समय रहते अपनी जांच करा सकें और स्वस्थ रह सकें।



Post a Comment

0 Comments