सागर।पुलिस का सीसीटीवी कंट्रोल रूम न केवल तकनीकी संसाधनों के माध्यम से अपनी नियमित ड्यूटी का निर्वहन करता है बल्कि मानवीय संवेदनशीलता जिम्मेदारी और नागरिकों के प्रति कर्तव्यबोध के साथ ड्यूटी से आगे बढ़कर भी पीड़ितों की हरसंभव सहायता करता है यह कंट्रोल रूम, नोडल अधिकारी सीसीटीवी जिला सागर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में लगातार आम नागरिकों की मदद कर पुलिस की सकारात्मक संवेदनशील और भरोसेमंद छवि प्रस्तुत कर रहा है इसी क्रम में 03/02/2026 को ग्राम देवलचौरी, थाना जैसीनगर निवासी हरिओम तिवारी सीसीटीवी कंट्रोल रूम सागर पहुंचे, जिन्होंने उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान को अवगत कराया कि उनकी बहन मोतीनगर से बस स्टैंड तक ऑटो से आई थीं किंतु उनका बैग ऑटो में ही छूट गया है उक्त बैग में कपड़े एवं आवश्यक कीमती सामान रखा हुआ था मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम टीम तत्काल सक्रिय हुई प्रारंभिक स्तर पर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर जांच की गई जिसकी जिम्मेदारी सीसीटीवी ऑपरेटर रेखा रजक को सौंपी गई जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित ऑटो पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था, तथा शहर में समान प्रकार के कई ऑटो संचालित होने के कारण केवल सीसीटीवी फुटेज देखने से सफलता नहीं मिल सकी
यहां यह उल्लेखनीय है कि सीसीटीवी टीम ने इसे मात्र अपनी ड्यूटी मानकर सीमित नहीं किया भले ही आगे की औपचारिक जिम्मेदारी समाप्त हो चुकी थी, फिर भी पीड़ित को राहत दिलाने के उद्देश्य से टीम ने पारंपरिक तरीकों से हटकर अतिरिक्त प्रयास करने का निर्णय लिया इसके पश्चात उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान एवं चीता-05 मोतीनगर में पदस्थआरक्षक बद्री सिंह द्वारा एक नवीन एवं प्रभावी रणनीति अपनाई गई शहर की विभिन्न ऑटो एजेंसियों से संपर्क कर उन ऑटो चालकों एवं मालिकों की जानकारी एकत्र की गई, जिनके ऑटो अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में थे इस प्रयास में करीब 15 ऑटो मालिकों के मोबाइल नंबर एवं विवरण प्राप्त किए गए सभी ऑटो चालकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर पूछताछ की गई, जिसके परिणामस्वरूप उस ऑटो चालक की पहचान हो सकी, जिसमें बैग छूट गया था संबंधित ऑटो चालक को सीसीटीवी कंट्रोल रूम बुलाया गया, जहां से बैग को पूर्णतः सुरक्षित अवस्था में बरामद किया गया।
0 Comments