दयोदय गौशाला संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

सागर।शहर के कई इलाकों में नो एंट्री के समय भारी वाहनों से आम जनता को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नागरिकों में नाराजगी है शुक्रवार को दयोदय गौशाला संघ ने पुलिस अधीक्षक को ट्रैफिक व्यवस्था सुगम करने और नो एंट्री में शहर में भारी वाहन प्रवेश करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है जानकारी के अनुसार बीती रात दयोदय गौशाला संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन की कार को बेकाबू ट्रक घसीटते हुए निकला और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया था इसके अलावा एक सप्ताह पूर्व एक बच्चे को ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिससे वह घायल हो गया था वहीं प्रशासन द्वारा रात 10 बजे के बाद नो एंट्री खोल दी जाती है लेकिन भारी वाहन 8 बजे से ही निकलने लगते है वह नो एंट्री में प्रवेश कर शॉर्ट कट ले कर शहर के बाहर निकलने का प्रयास करते है इसी प्रकार कई भारी वाहन मकरोनिया से भगवानगंज होते हुए शहर से बाहर निकलते है जिसकी वजह से आम जन को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है संघ ने मांग की है कि सुभाषनगर ब्रिज से आने जाने वाले वाहनों का प्रवेश भैंसा मार्ग से रखा जाए जिससे दुर्घटनाएं ना हो सके इन समस्याओं को लेकर दयोदय गौशाला संघ ने एसपी को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments