आरएफ़ एवं पुलिस बल का भव्य फ्लैग मार्च कानून-व्यवस्था का सशक्त संदेश

सागर। शांति,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से देवरी नगर क्षेत्र में आरएफ़ (RAF) के विशेष बल एवं स्थानीय पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक एवं प्रभावी फ्लैग मार्च किया गया यह फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक हरिराम मानकर सहित पुलिस बल एवं आरएफ़ के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे फ्लैग मार्च देवरी नगर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों सिविल लाइन, बस स्टैंड, गांधी वार्ड, पटेल वार्ड पृथ्वी वार्ड, सुभाष वार्ड, कौशल किशोर वार्ड एवं नगर पालिका चौराहा से होकर निकाला गया फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ करना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखना रहा मार्च के दौरान अधिकारियों द्वारा नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की गई संयुक्त बल की अनुशासित एवं सुसंगठित टुकड़ी ने पूरे नगर में भ्रमण कर स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी पुलिस प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि आगामी समय में भी इसी प्रकार सतत गश्त एवं फ्लैग मार्च आयोजित कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments