सड़क सुरक्षा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

सागर।बेसिक सिविक सेंस का उपयोग कर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर सुरक्षित रहें क्योंकि सड़क दुर्घटना में जब घर की मुखिया की मौत होती है तब परिवार को खत्म होने के बराबर होता है इसलिए सड़क सुरक्षा के नियमों की शुरुआत घर से ही शुरू करे और सुरक्षित रहें उक्त विचार कलेक्टर संदीप जी आर ने महाकवि पद्माकर सभागार में सड़क सुरक्षा मित्रों के एक दिवसीय प्रशिक्षण के अवसर पर व्यक्त किये इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेहगुनिया, सेफ लाइफ फाउंडेशन नई दिल्ली की ट्रेनर शिवम राना, माय भारत पोर्टल की उपनिदेशक रोहित यादव डीसीपी ट्रैफिक मयंक सिंह सहित टू एवं फोर व्हीलर एजेंसी के संचालक एनसीसीएनएसएस के छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में सड़क सुरक्षा मित्र मौजूद थे कलेक्टर के द्वारा जिले वासियों की सुरक्षा की दृष्टि से अभिनव प्रयोग करते हुए जहां देश में पहली बार सड़क सुरक्षा के संबंध में ग्राम पंचायतों का आयोजन किया गया वहीं आज सड़क सुरक्षा मित्रों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है जिसमें कलेक्टर ने कहा कि परिवार के मुखिया का जब सड़क दुर्घटना में निधन होता है तो उस समय पूरा परिवार समाप्त होने की समान होता है इसलिए सभी व्यक्ति वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन घर से ही शुरू करें जिससे कि व्यक्ति एवं व्यक्ति का परिवार एवं उनके शुभचिंतक सभी नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलने का कार्य करें उन्होंने कहा कि आज सभी संकल्प ने कि कोई भी व्यक्ति टू व्हीलर, फोर व्हीलर चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करेगा उन्होंने कहा कि प्रायः देखने में आता है कि व्यक्ति हेलमेट लगाने के बाद भी हेलमेट में मोबाइल लगा लेते हैं और मोटरसाइकिल चलाते हैं इससे दुर्घटनाएं बढ़ती हैं उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी सड़क सुरक्षा मित्र आज से ही अपनेअपने क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान प्रारंभ करें एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दें उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ी से स्टंट न करें उन्होंने कहा कि सागर को जीरो फेटेलिटी बनाने के लिए आप सबका सहयोग आवश्यक है कलेक्टर ने कहा कि रोड इंजीनियरिंग के लिए रोड निर्माण से संबंधित विभाग भी कार्य कर रहे हैं जिससे चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट को ठीक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे सहित अन्य मुख्य सड़कों पर से ग्राम सड़कों को जोड़ने के पथ पर स्पीड बेकर भी बनाए जाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है जिससे दुर्घटनाएं रुकेगी कलेक्टर  ने सभी सड़क सुरक्षा मित्रों से संवाद करते हुई उनसे जानकारी प्राप्त की एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी भी दी कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई। 

Post a Comment

0 Comments