सागर। कर्रापुर करणी सेना परिवार और सवर्ण समाज के नेतृत्व ने शनिवार को कर्रापुर में राष्ट्रपति के नाम थाना प्रभारी प्रतिमा जैन को ज्ञापन सौपा है जिसमें यूजीसी एक्ट 2026 विरोध जताते हुए इसे बापिस लेने की मांग की गई है कर्रापुर में भी सवर्ण समाज ने यूजीसी एक्ट के विरोध में रैली निकालकर प्रदर्शन किया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की कथा व्यास पंडित भगवत कृष्ण महाराज ने बताया कि यूजीसी एक्ट सामान्य वर्ग के छात्रों के हितों के विपरीत है और इससे शिक्षा में जातिगत भेदभाव बढ़ेगा करणी सेना जिला महासचिव नरेन्द्र सिंह कैलवांस ने बताया कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति होनी चाहिए ताकि समाज के सभी कमजोर वर्गों को समान अवसर मिल सकें करणी सेना जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत ने चेतावनी दी है कि यदि यूजीसी एक्ट वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा उन्होंने सरकार से मांग की है कि यूजीसी एक्ट को निरस्त किया जाए और शिक्षा में समानता और न्यायपूर्ण अवसर प्रदान किए जाएं जिसमें उपस्थित शैलेन्द्र सिंह बम्होरी करणी सेना महासचिव नरेंद्र सिंह कैलवांस,जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राजपूत भानूराजा धारखेड़ी, प्रेमनारायण उपाध्याय घनश्याम पांडे,भानु राजा बुंदेला वेशु महराज,एकलव्य राजपूत,श्रीपाल जैन रविन्द्र जैन,अंकित जैन एवं समस्त कर्रापुर सवर्ण समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
0 Comments