ट्रक से 35 भैंसों को कराया मुक्त दो आरोपी गिरफ्तार

सागर।थाना मोतीनगर क्षेत्र अंतर्गत खुरई रोड हरियाली बाजार के पास पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में अवैध रूप से पशुओं का परिवहन किया जा रहा है सूचना की तस्दीक करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी की गई पुलिस को देखकर ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया जांच के दौरान ट्रक क्रमांक UP 79 AT 8355 रेड कलर की तलाशी लेने पर ट्रक में 35 भैंसें ठूंस-ठूंस कर भरी हुई पाई गईं जिनके साथ क्रूरता की जा रही थी ट्रक में मौजूद दो व्यक्तियों से नाम-पता पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम इरफान कुरैशी पिता मोहम्मद कुरैशी,उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नं.13 राहतगढ़ रुस्तम, पिता हलीम कुरैशी, उम्र 33 वर्ष, निवासी राहतगढ़ जिला सागर बताए आरोपियों से पशुओं एवं वाहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए जो वे प्रस्तुत नहीं कर सके प्रथम दृष्टया मामला पशुओं के प्रति क्रूरता का पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा पशु परिवहन संबंधी नियमों के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई सभी 35 भैंसों को सुरक्षित रूप से गौशाला में सुपुर्द किया गया है फरार वाहन चालक की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments