सागर। बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे की विधायकी अयोग्य घोषित करने के मामले में अब कभी भी बडा फैसला हो सकता हैं सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अब बीना में उपचुनाव होना तय हो गया है बजट सत्र के बाद निर्मला इस्तीफा नहीं देतीं हैं तो विस अध्यक्ष निर्मला का चुनाव अयोग्य घोषित कर सकते हैं इस तरह की खबरें सामने आ रही है ज्ञात हो कि कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी की विधायक निर्मला सप्रे के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी 2023 के दिसंबर में कांग्रेस ने निर्मला सप्रे को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया था वे कांग्रेस के टिकट पर विधायक भी बनीं लेकिन मई 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री की सभा में पहुंचकर उन्होंने अचानक भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली हालांकि देश में दलबदल कानून लागू है इसके बावजूद निर्मला सप्रे ने लगभग डेढ़ साल तक यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस पार्टी की विधायक हैं वे लगातार बीजेपी के कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं लेकिन अपने पार्टी पद की जानकारी सार्वजनिक नहीं की इस मामले को पहले हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी प्रारंभ में यह मामला इंदौर कोर्ट में था लेकिन इंदौर ने इसे निर्मला सप्रे के क्षेत्र जबलपुर का मामला बताया इसके बाद मामला जबलपुर पहुंचा और अब यह स्पीकर के संज्ञान में है नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने खुद स्पीकर के पास जाकर तमाम सबूत पेश किए अब खबर है कि स्पीकर ने मन बना लिया है और उन्होंने निर्मला सप्रे को संदेश भेजा है कि वे विधानसभा सत्र के बाद इस्तीफा दें।
0 Comments