सागर।नगर निगम क्षेत्र में राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा हेतु निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा राजस्व विभाग की बैठक आयोजित की बैठक में राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम सागर अंतर्गत सभी वार्डों में संपत्तिकर,जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों के किराये सहित विभिन्न करों की बकाया राशि जमा कराने के लिए लगभग 22 हजार नोटिस जारी किए गए हैं साथ ही वार्ड स्तर पर विशेष वसूली शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं जिससे अधिक से अधिक बकाया राशि जमा कराई जा सके निगमायुक्त ने समीक्षा के दौरान राजस्व अधिकारी सभी राजस्व निरीक्षकों एवं कर संग्राहकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित की जाए उन्होंने कहा कि जिन बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किए जाने के बाद भी बकाया कर जमा नहीं कराया जाता है उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा तालाबंदी करते हुए कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ करें निगमायुक्त ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं पाई गई तो संबंधित कर संग्राहकों के विरुद्ध वेतन वृद्धि रोकने सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रतिदिन की राजस्व वसूली की प्रगति रिपोर्ट समक्ष प्रस्तुत की जाए निगमायुक्त ने कहा कि नगर विकास कार्यों के लिए राजस्व संग्रह अत्यंत आवश्यक है इसलिए सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए अधिकतम वसूली सुनिश्चित करनी चाहिए उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे समय सीमा में अपने करों का भुगतान करें ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके बैठक में सागर नगर निगम के सभी राजस्व निरीक्षक कर संग्राहक एवं संबंधित विभागीयअधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments