सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरव्याऊ स्थित गणेश मंदिर के पास बुधवार देर शाम समोसा बेचने वाले दंपति पर कटर से जानलेवा हमला कर दिया गया हमले में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम चंदलेश चौरसिया (50) अपनी दुकान पर पत्नी के साथ मौजूद थे इसी दौरान 4–5 युवक वहां पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी झगड़े के बीच एक युवक ने कटर निकालकर चंदलेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए पति को बचाने पहुंची पत्नी पर भी हमला किया गया जिससे वह घायल हो गई घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे दंपति को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर चोटों के चलते चंदलेश चौरसिया ने दम तोड़ दिया घायल पत्नी का इलाज जारी है सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर घेराबंदी शुरू की पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी मामले की जांच जारी है।
0 Comments