सागर। थाना महाराजपुर पुलिस ने हत्या के गंभीर प्रकरण में अभूतपूर्व तत्परता दिखाते हुए मात्र 06 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उन्हें उपजेल रहली भेजा गया दिनांक 24.02.2026 को शाम लगभग 04:30 बजे ग्राम समनापुर शाहजू, थाना महाराजपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हुआ जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा आरोपियों टंटू यादव, भागचंद यादव उमेश यादव, मदन यादव, अकलू यादव, सुखलाल यादव एवं सुबेद यादव निवासी ग्राम समनापुर शाहजू देहदुआ द्वारा एकमत होकर मारपीट की गई, जिसमें गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर गांव में घेराबंदी की गई मुखबिर सूचना एवं सघन दबिश के परिणामस्वरूप निम्न तीन आरोपियों को ग्राम समनापुर से गिरफ्तार किया गया—टंटू यादव अखलेश यादव भागचंद यादव 25.02.2026 को विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उपजेल रहली भेजा गया शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।
0 Comments