सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में अध्ययनरत एम.ए.के सात छात्रों ने यूजीसी नेट परीक्षा पास की जिसे विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक अहिरवार ने एक बड़ी उपलब्धि मानते हुए सभी यूजीसी नेट पास किए गए छात्रों को विभागीय शिक्षकों के साथ मिलकर छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए मिठाई खिलाई और प्रसन्नता व्यक्त की छात्रों में खुशबू जैन, मनीष पटैल, दुर्गेश सिह, पृथ्वी राज हर्ष कोरी, कुमारी प्रियंका, राखी जैन की इस उपलब्धि पर बोलते हुए कहा कि यह विभाग के एम.ए. में अध्ययनरत छात्रों की बहुआयामी प्रतिभा एवं अपने परिवेश के परिपेक्ष को समझने का ही परिणाम है कि उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है इससे अन्य छात्रों को प्रेरणा प्राप्त होगी इस अवसर पर विभाग के शिक्षक प्रो.बी.के. श्रीवास्तव,डाॅ.संजय बरोलिया,डाॅ.पंकज सिंह एवं शोधार्थी भूपेन्द्र अहिरवार पल्लवी सिंह, अंबुज श्रीवास्तव, अतुल सिंह चंदेल, आशु अहिरवार, मोनाली यादव, शिवानी प्रजापति, प्रवीण्या श्रीवास्तव, करूणा राजपूत, विजय प्रकाश, विशेष जोठे, अभय सिंह चैहान शुभम राज अहिरवार, श्रावस्ती मिश्रा एवं अन्य छात्र उपस्थित रहे।
0 Comments