सीहोरा मंडल में खेला गया मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का रोमांचक फाइनल मैंच

सागर।दिनांक 12 फरवरी 2026 युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में प्रतिभा को मंच देने का काम किया जा रहा है यह एक सराहनीय पहल है इस तरह के आयोजन ग्रामीण प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए संजीवनी साबित होते हैं यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्रिकेट महाकुंभ सीहोरा मंडल के फाइनल मुकाबला के दौरान कहीं मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जावान युवाओं की कमी नहीं है हमें उनकी ऊर्जा को सही दिशा देने का कार्य करना है जो की युवा शक्ति संगठन द्वारा किया जा रहा है हमारा हर खिलाड़ी भविष्य की उम्मीद है जो सुरखी सहित हम सब का नाम रोशन करेगा मंत्री राजपूत ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्साहवर्धन किया एवं विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी व उपहार वितरित करते हुए कहा कि जीती हुई टीम के खिलाड़ियों को उनकी मेहनत का परिणाम जीत के रूप में मिला वहीं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होना है हार जीवन में जीत की शुरुआत मानी जाती है असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है जो खिलाडी को विजेता बनाती है एक बार फिर मेहनत करें और जीत की ओर पूरी ऊर्जा से आगे बड़े फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे उनके मैदान पर पहुंचते ही खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह दोगुना हो गया मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही सभी खिलाड़ियों तथा युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं को ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के विशाल मंच पर आमंत्रित कर विशेष उपहार, प्रमाण पत्र एवं मान-सम्मान प्रदान किया जाएगा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित मंत्री क्रिकेट महाकुंभ अब अपने निर्णायक पड़ाव की ओर तेजी से बढ़ रहा है प्रतियोगिता के दूसरे चरण में सीहोरा मंडल का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला सिहोरा एवं महुआखेड़ा पेगवार की टीमों के बीच खेला गया पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों का जोश, अनुशासन और खेल भावना देखने लायक रही दर्शकों की भारी उपस्थिति ने मैदान का माहौल उत्साह से भर दिया महुआखेडा पैगवार और सीहोरा के शानदार प्रदर्षन ने दर्शकों का जीता दिल महुआखेडा पैगवार और सीहोरा के शानदार प्रदर्षन ने दर्षकों का जीता दिल कड़े संघर्ष और शानदार प्रदर्शन के बाद सिहोरा टीम ने जीत दर्ज करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से साबित किया कि सुरखी विधानसभा खेल प्रतिभाओं की धरती है विजेता एवं उपविजेता टीम के सभी खिलाडियों को मंत्री राजपूत द्वारा उपहार दिये गये जिसमें फ्रिज टीव्ही सामिल हैं इस अवसर पर सुधीर गुरहा खुरई, दुर्गाषंकर पजनारी, रणबहादुर सिंह छुट्टू भैया,अरूण प्रताप सिंह कनु राजा अनिल श्रीवास्तव, लोकमान लोधी मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी,भगवतशरण ठाकुर, सरपंच उदय लोधी, रघुराज ठाकुर रवि मंगोलिया,राजा राजपूत,टीकम सिंह, भगवान सिंह ठाकुर, कालू पटेल, भूपेंद्र ठाकुर (मंडल उपाध्यक्ष), दरयाव ठाकुर, ब्रंदावन राय (जनपद सदस्य), जितेंद्र राय, ललित अहिरवार, आनंदी अहिरवार, नीरज ठाकुर (नायखेड़ा क्षत्रिय समाज अध्यक्ष), संदीप ठाकुर,गोलू पठारिया सहित हजारों की संख्या क्षेत्रवासी उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया अब इस क्रिकेट महाकुंभ का तीसरा और अंतिम चरण जैसीनगर के ऐतिहासिक गोविंद स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने-सामने होंगी इस महामुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में अभी से भारी उत्सुकता है।

Post a Comment

0 Comments