सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र में स्थित धर्माश्री इलाके में मंगलवार रात पड़ोस में रहने वाले दो परिवारों के बीच विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि जमकर मारपीट हुई लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई घटनाक्रम की सूचना पर बुधवार को अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तम यादव उम्र 40 साल निवासी धर्माश्री रोड और पड़ोस में रहने वाले नरेंद्र, सुरेंद्र यादव के परिवारों के बीच मंगलवार रात विवाद हो गया विवाद घर के सामने नाली और कचरा फेंकने की बात को लेकर हुआ गालीगलौज के बाद विवाद बढ़ा और जमकर मारपीट हुई पुरुषोत्तम यादव के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई विवाद होते देख क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंचे और बीचबचाव कर मामला शांत कराया घायल अवस्था में पुरुषोत्तम यादव को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई घटना की सूचना पर मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।
0 Comments