सीहोरा मंडल में क्रिकेट महाकुंभ का फायनल मुकाबला आज

सागर । सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंत्री क्रिकेट महाकुंभ अब अपने अंतिम और सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है 11 फरवरी को बिलहरा मंडल में खेले गए भव्य फाइनल मुकाबले में खेल प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी क्षेत्र के खेल प्रेम और खिलाड़ियों के जोश की जमकर सराहना की उन्होंने कहा कि सुरखी की युवा शक्ति और खेल के प्रति यहां का उत्साह अद्भुत है अगली बार मंत्री क्रिकेट महाकुंभ एक भव्य और सुंदर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा इसके लिए स्टेडियम निर्माण की घोषणा की मंत्री राजपूत ने खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को चाहे वे विजेता हों या उपविजेता सभी को एक-एक टीवी और फ्रिज प्रदान किए जाएंगे उन्होंने बिलहरा क्षेत्र को विकास की एक और सौगात देते हुए लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से संदीपनी स्कूल के निर्माण की घोषणा भी की उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है लेकिन मैदान में उतरने वाला हर खिलाड़ी सम्मान का हकदार है हार जीत प्रकृति का नियम है जो आज हारा है वह कल जीतेगा भी बस महनत करते चलो इस अवसर पर युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंत्री क्रिकेट महाकुंभ ने ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच दिया है हमारा उद्देश्य गांव-गांव के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना उन्हें अवसर देना और खेल के माध्यम से अनुशासन व नेतृत्व की भावना विकसित करना है मंत्री  का मार्गदर्शन और आशीर्वाद युवाओं के लिए प्रेरणा है आने वाले समय में युवा शक्ति संगठन खिलाड़ियों के लिए और भी बड़े अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराएगा उन्होंने सभी विजेता-उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाई देते हैं और सुरखी विधानसभा खेल प्रतिभाओं की धरती के रूप में उभर रही है 12 फरवरी को सिहोरा मंडल में होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है क्षेत्रवासियों को एक बार फिर रोमांचक क्रिकेट का शानदार नजारा देखने को मिला इस अवसर पर डां.वीरेन्द्र पाठक, मूरत सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, नीरज सिंह, अषोक मडखेरा, रमेष चढार, रमेष खटीक, राघवकुसुमगढ, प्रेमसिंह लोधी, सुभाष सिंह, भूपत सिंह, साहब सिंह दादा, मोनू साहू, राजा जितेन्द्र सिंह, अजय राजपूत, रिंकू जैन, राजपाल सिंग, दुष्यंत मिश्रा, अंकित चैबे, हेमंत पटेल शनि मिश्र ,शानू मिश्रा, चिंटू गुरु , क्षेत्र के खेलप्रेमी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे जिन्होंने तालियां बजाकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया एवं अपने क्षेत्र में हो रहे इस युवा प्रतिभा मंच की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments