असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा 2 उपद्रवी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

सागर।मोतीनगर पुलिस द्वारा लगातार सख्त, सतर्क एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 03.02.2026 को मोतीनगर पुलिस ने बेवजह घूमकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त 02 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा है मोतीनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ युवक क्षेत्र में बेवजह घूमकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में हैं जिससे आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का माहौल बन सकता है सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए कल्लू उर्फ कालूराम, पिता चुख्खे, पिता राजू कोरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी पंतनगर वार्ड, सागर
अंकित जैन, पिता प्रदीप जैन, उम्र 20 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड, सागर
को अभिरक्षा में लेकर धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई एवं न्यायालय में पेश किया गया।



Post a Comment

0 Comments