सागर।जरूवाखेडा के शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है जहां 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगे झंडे के हंसिऐ से दो टुकड़े करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है जिसकी लोग कड़ी निंदा कर रहे हैं और ग्रामीणों ने इसका घोर अपमान बताया है, दरअसल सागर के राहतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत आने वाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला हनोता परीक्षित परिसर में गणतंत्र दिवस की मौके पर ध्वजारोहण हो रहा था जिसमें बडी संख्या में स्कूल बच्चे और ग्रामीण भी शामिल हुए, इस दौरान स्कूल परिसर में लगे तिरंगे झंडे की रस्सी फस गई, जिससे काफी निकालने का प्रयास किया गया इतना ही नहीं एक व्यक्ति को पाईप पर भी चढ़ा दिया गया लेकिन रस्सी से झंडा नही निकला, फिर लोगों ने स्कूल परिसर की बिल्डिंग से दूसरी पाइप की मदद से उसे पाइप को अपनी तरफ खींचा, जिसे निकालने के लिए वीडियो में साफ तौर पर हसिए से काटता हुआ एक युवक दिखाई दे रहा है,जिसका लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे बवाल मच गया, वही वायरल वीडियो के संबंध में सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने बताया कि झंडे को काटा नहीं गया है वह हवा में उड़कर आया और पाइप में फंस गया जिससे निकालने का प्रयास किया गया था,जिसमें उसके दो तीन टुकड़े हो गए,वही युवाओं ने तिरंगे झंडे से राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र हित में बात करते हुए बताया कि तिरंगा झंडा कहीं से भी उड़ कर नहीं आया वह पहले से ही स्कूल परिसर में लगाया था, जब झंडा नहीं निकला तो हंसिऐ से काटा गया है, जो तिरंगे झंडे का घोर अपमान है, फिर उसी पाइप के बगल से दूसरे झंडे का ध्वजारोह किया गया है।
0 Comments