सागर।स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के माध्यम से स्वदेशी मेला में शुक्रवार को बारहवें दिन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रांत मेला प्रमुख नितिन पटैरिया,जिला संयोजक सौरभ रांधेलिया,मीडिया प्रभारी अखिलेश समैया,सांस्कृतिक प्रभारी सुष्मिता ठाकुर मेला सह प्रभारी प्रशांत जैन मेला में आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के मध्य क्षेत्र संगठक केशव दुबोलिया,अध्यक्षता स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल प्रांत संयोजक कपिल मलैया एवं विशिष्ठ अतिथि क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य प्रजातंत्र गंगेले एवं समाजसेवी कविता लारिया हैं स्वदेशी जागरण मंच मध्य क्षेत्र संगठक केशव दुबोलिया ने बताया कि स्वदेशी मेला का एक उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना भी है गांवों में तैयार होने वाले उत्पाद जब शहरों के बाजारों तक पहुंचते हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं इससे पलायन की समस्या कम होती है और लोग अपने गांव में ही रोजगार के अवसर तलाशने लगते हैं स्वदेशी मेला शहर और गांव के बीच सेतु का कार्य करता है स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल प्रांत संयोजक कपिल मलैया ने कहा कि स्वदेशी मेला ऐसा आयोजन है जहां परिवार के सभी सदस्य बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग एक साथ समय बिताते हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम, झूले व्यंजन और प्रदर्शनी मेले को उत्सव का रूप दे देते हैं इससे समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे की भावना मजबूत होती है क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य प्रजातंत्र गंगेले ने बताया कि स्वदेशी मेला संदेश देता है कि भारत किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है मेला संयोजिका दीप्ति चंदेरिया मेला व्यवस्थापक विनय मलैया, सुनीता अरिहंत ने कहा हमारे कारीगरों,किसानों और उद्यमियों में विश्वस्तरीय गुणवत्ता देने की क्षमता है जरूरत है तो केवल उन्हें अवसर और प्रोत्साहन देने की।
0 Comments