सागर।थाना मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नागेश्वर मंदिर के पीछे बाईसा मोहल्ला ग्राउंड में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी आपराधिक वारदात की नीयत से खड़ा है
सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा जिसे स्टाफ की मदद से पकड़ लिया गया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निखिल पिता प्रभु पटेल, उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सीहोरा थाना राहतगढ़ बताया आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी कमर में छिपाया हुआ एक लोहे का देशी कट्टा तथा जैकेट की जेब से 02 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए आरोपी द्वारा हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर अवैध हथियार एवं कारतूस जप्त किए गए थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
0 Comments