सागर। बीएमसी परिसर में स्थित शिव मंदिर में चोर मंदिर में रखी दानपेटी का ताला तोड़कर नकद रुपये ले भागे वारदात सामने आते ही गोपालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की जानकारी के अनुसार बीएमसी परिसर के शिव मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद रोजाना की तरह रात को पुजारी आनंद शर्मा घर गये थे इसी दौरान चोरों ने मंदिर में सेंध लगाई चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे मंदिर में रखी दानपेटी तोड़ी और नकद रुपये ले गये दानपेटी में करीब 50 हजार रुपये थे शुक्रवार सुबह भक्त मंदिर पहुंचे तो वारदात सामने आई सूचना पर मंदिर के पुजारी मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने वारदातस्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की एफएसएल टीम को बुलाया एफएसएल टीम ने मंदिर में आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाये हैं मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले कैमरे में चोर स्पष्ट नजर नहीं आये है रात करीब 3 बजे चोर मंदिर में घुसे और करीब 5 मिनट में मुख्य गेट का ताला और दानपेटी खोलकर दान की राशि लेकर भाग गये मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।
5 गल्
▶
0 Comments