बीएमसी अस्पताल परिसर में घूमते मिला हथियारबंद व्यक्ति

सागर।थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हथियार लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी घटना को टाल दिया घटना दिनांक 22.01.2026 को थाना गोपालगंज में पदस्थ प्रकरण अधिकारी द्वारा कस्बा क्षेत्र में अपराध विवेचना के दौरान भ्रमण किया जा रहा था इसी दौरान मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि बीएमसी अस्पताल परिसर के अंदर एक व्यक्ति हाथ में छुरा लेकर घूम रहा है सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा द्वारा तत्काल प्रधान आरक्षक जय सिंह ,चीता मोबाइल के आरक्षक नेकराम एवं चालक देवेन्द्र पाण्डे को हमराह लेकर बीएमसीअस्पताल के ओपीडी गेट के पास पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया एवं आरोपी को पकड़ा गया जिसने अपना नाम गजेन्द्र लोधी पिता रत्तू लोधी, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम हिनोता सहाबन थाना बंडा जिला सागर बताया आरोपी की मौखिक सहमति से विधिवत जामा तलाशी लेने पर उसके जैकेट की दाहिनी जेब से लोहे जैसी धातु का एक बटनदार धारदार चाकू बरामद हुआ चाकू रखने के संबंध में आरोपी से वैध लाइसेंस मांगा गया, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका उपस्थित गवाहों के समक्ष दिनांक 22.01.2026 को समय 11.30 बजे उक्त धारदार चाकू कीमत लगभग ₹200 को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया इसके पश्चात आरोपी को समय 11.40 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


Post a Comment

0 Comments