विश्वविद्यालय के क्रिमिनोलॉजी एवं फॉरेंसिक साइंस विभाग में वन हेल्थ पर संचार योजना बैठक आयोजित

सागर।डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय परिसर में वन हेल्थ और एग्रोइकोलॉजी विषय पर जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों के संदर्भ में एक बैठक आयोजित की गई बैठक में शासकीय विभागों और शैक्षणिक संस्थानों से लगभग 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया बैठक में उद्यानिकी, कृषि, आकाशवाणी,पशुपालन एवं डेयरी, मृदा विज्ञानऔर मत्स्य विभाग के अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए विश्वविद्यालय के क्रिमिनोलॉजी एवं फॉरेंसिक साइंस विभाग के शोधार्थियों तथा जीआईजेड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया चर्चा का संचालन क्रिमिनोलॉजी एवं फॉरेंसिक साइंस विभाग के प्रो.देबाशीष बोस ने किया यह बैठक जर्मनी सरकार, भारत सरकार, मध्य प्रदेश सरकार तथा डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के क्रिमिनोलॉजी एवं फॉरेंसिक साइंस विभाग के सहयोग से जीआईजेड के माध्यम से संचालित संयुक्त परियोजना के अंतर्गत आयोजित की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य वन हेल्थ से जुड़े मुद्दों को आमजनता तक बेहतर तरीके से पहुँचाने के प्रयासों पर चर्चा करना था प्रतिभागियों ने सहमति जताई कि वन हेल्थ एक साझा जिम्मेदारी है जो मानव पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य को जोड़ती है और इसे किसी एक विभाग द्वारा अकेले नहीं संभाला जा सकता चर्चा के दौरान पशुओं में एल्बेंडाजोल के विवेकपूर्ण उपयोग पर भी बात की गई विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने निष्कर्ष साझा किए, जिनमें मिट्टी में दवा के अवशेष पाए जाने की बात सामने आई है इससे दवा प्रतिरोध और मानव स्वास्थ्य पर लंबे समय के प्रभाव को लेकर चिंता जताई गई डॉ. नीलेश शाह ने बताया कि शरीर में इसकी अधिक मात्रा पहुँचने से दवा की प्रभावशीलता कम हो सकती है जिससे इलाज के समय यह असरदार नहीं रह जाती आगे बढ़कर सोच और व्यवहार में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया गया प्रतिभागियों ने जागरूकता से आगे बढ़कर सोच और व्यवहार परिवर्तन की जरूरत पर जोर दिया और आमजन तक पहुँचने में स्थानीय मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया समूह ने आने वाले समय में वन हेल्थ पर इस तरह की और संयुक्त कार्यशालाएं आयोजित करने पर सहमति जताई इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई. एस. ठाकुर एवं कुलसचिव डॉ. एस. पी. उपाध्याय ने परियोजना की प्रगति को संतोष जनक बताया और विश्वविद्यालय में इस प्रकार की प्रतिष्ठित परियोजना के संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments