सागर। 29 जनवरी 2026 माध्यमिक शिक्षा मंडल की दिशा निर्देशों का अक्षर पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराएं एवं मोबाइल सहित समस्त इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी एवं सोशल मीडिया पर रखें पैनी निगाह साथ ही संपूर्ण बोर्ड परीक्षा के लिए जिला पंचायत सीईओ विवेक के वी नोडल अधिकारी होगे उक्त निर्देश कलेक्टर संदीप जी आर ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के संबंध में संबंधित शिक्षा विभाग सहित अन्य अधिकारियों को दिए इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, संभागीय अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल आरएस दाहिमा, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, समन्वय संस्था के प्राचार्य सुधीर तिवारी शैलेंद्र जाट सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे कलेक्टर ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित होने वाली कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे एवं मंडल की निर्देशों का अक्षर का पालन करते हुए परीक्षा को संपन्न करवाए उन्होंने कहा कि कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए उड़न दस्ता की तैनाती की जावे एवं लगातार निरीक्षण किए जाएं परीक्षा पूर्णतः निर्विघ्न रूप से संपन्न हो इसके लिए परीक्षा मंडल के निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को पूर्ण कराएं उन्होंने कहा कि कलेक्टर प्रतिनिधि अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए पुलिस थाने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे कहीं कोई गड़बड़ी होने पर तत्काल कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी कलेक्टर ने कहा कि जिले में 142 परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं जिनमें 58000 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे सभी 142 परीक्षा केंद्रों पर केंद्र अध्यक्ष सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक मंडल के निर्देशों का पालन करते हुए अपने-अपने मोबाइल परीक्षा के पूर्व परीक्षा केंद्र पर जमा करेंगे।
0 Comments