एक आरोपी गिरफ्तार तीन फरार राहतगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी

सागर।राहतगढ़ पुलिस ने लूट एवं चोरी की एक संगठित सुनियोजित और अत्यंत गंभीर वारदात का पर्दाफाश करते हुए ₹55 लाख से अधिक के मशरूका की बरामदगी कर जिले में एक बड़ी पुलिसिया सफलता दर्ज की है घटना 23,24.01.2025 की दरम्यानी रात्रि में डायल-112 वाहन एक अन्य शिकायत को अटेंड कर शिकायत पूर्ण कर वापस लौट रहा था इसी दौरान रात्रि गश्त के समय डायल-112 स्टाफ को दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में तेजी से भागते हुए दिखाई दिए पुलिस वाहन को देखकर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा मोटरसाइकिल की रफ्तार अचानक और अधिक बढ़ा दी गई जिससे डायल-112 में तैनात सउनि. हरिनारायण दुबे एवं रात्रि गश्त अधिकारी सउनि. रामसिंह को गहरा संदेह हुआ
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए डायल-112 स्टाफ द्वारा तत्काल पीछा किया गया तेज पीछा होने पर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास करने लगे, इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा व्यक्ति लूट एवं चोरी का माल लेकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर ही पकड़ लिया गया तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई सूचना पकड़े गए आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ एवं मौके की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 स्टाफ द्वारा बिना समय गंवाए एसडीओपी राहतगढ़  योगेन्द्र सिंह भदौरिया एवं थाना प्रभारी राहतगढ़ निरीक्षक मुकेश सिंह ठाकुर को सूचना दी गई सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले को अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर अपराध मानते हुए
तत्काल अतिरिक्त बल के साथ पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा बिना किसी विलंब के स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला गया पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम धनसिंह उर्फ छोटू पिता दशरथ पटैल, उम्र 21 वर्ष निवासी सेमरा गोपालमन थाना जैसीनगर बताया आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ ग्राम रायखेड़ी जिला विदिशा में हथियारों के बल पर घर में घुसकर घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की भय का माहौल
बनाया तथा नगद रुपये एवं सोने-चांदी के कीमती जेवरात लूट लिए आरोपी के पास से एक प्लास्टिक की बोरी में रखी बाल्टी बरामद की गई जिसमें से नगद राशि ₹5,58,000/-सोने-चांदी के बहुमूल्य जेवरात बरामद किए गए, जिनकी वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार कुल कीमत लगभग ₹55 लाख आँकी गई है यह बरामदगी डायल-112 की सतर्कता, तेज कार्रवाई और वरिष्ठ अधिकारियों के त्वरित निर्णय का प्रत्यक्ष परिणाम है
घटना में शामिल अन्य तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष पुलिस टीमें रवाना की गई हैं संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है तथा शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments