सागर।बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज बीएमसी परिसर में लगातार मिल रही असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही बीएमसी में तैनात सभी सुरक्षा गार्डों को विशेष रूप से प्रशिक्षित व ब्रीफ किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को कैसे सूचित करना है और आरोपी को सुरक्षित तरीके से कैसे रोका जाना है इसी प्रभावी कार्ययोजना के तहत 24.01.2026 को बीएमसी अस्पताल के अंदर गेट के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया गया सतर्कता दिखाते हुए बीएमसी गार्डों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रोहित अहिरवार निवासी बीना जिला सागर को चाकू सहित गिरफ्तार किया आरोपी से एक लोहे की धारदार चाकू बरामद की गई जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई उल्लेखनीय है कि बीते 3 दिनों में यह दूसरी घटना है जब बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर से चाकू लेकर घूम रहे व्यक्ति को पुलिस व गार्डों की सतर्कता से पकड़ा गया है।
0 Comments