सागर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने सोमवार को सागर प्रवास के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र सिंह मोकलपुर के निधन पर उनके निवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की इस अवसर पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
इस दौरान विधायक ब्रज बिहारी पटेरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कार्यालय मंत्री संजय चौबे लिधोरा,सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे,उपस्थित रहे उक्त जानकरी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।
0 Comments