इन्दौर गिरफ्तार हाईप्रोफाइल ठग संजय कालरा से पुलिस ने अब तक 3 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की 24 कारें जब्त की है वहीं पुलिस को करीब 45 कारों का ऐसा रिकार्ड मिला है जिन्हें कालरा ने अनुबंध के आधार पर लेकर विधायक और पार्षदों के रिश्तेदारों को बेच दी पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल ठग को तीन दिन पहले गैराज खाली कराने के नाम पर दुकान मालिक को धमकाने और 20 लाख रुपए की मांग करने की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया था बताया जा रहा है कि संजय करीरा उर्फ संजय कालरा निवासी सुदामा नगर के खिलाफ अन्नपूर्णा थाने में नौ लोगों की शिकायत पर दो अपराध दर्ज किए गए हैं वहीं राजेंद्रनगर तुकोगंज, नीलगंगा उज्जैन जूनी इंदौर और द्वारकापुरी थाने में पहले से ही इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज हैं संजय लोगों से कारों का अनुबंध कर अटैच कर लेता था बाद में उन कारों को लाखों रुपये लेकर बेच देता था पीड़ितों ने किश्त के रुपये भी न मिलने पर पहले पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह को शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने कालरा को पकड़ा मामले में यह बात भी सामने आई है कि संजय अक्सर पुलिस कंट्रोल रूम में आता-जाता था और कई अधिकारियों के साथ उसका उठना-बैठना था उसकी क्राइम ब्रांच और कई थानों के पुलिसकर्मियों से दोस्ती बताई जा रही है जब कोई पीड़ित उससे अपनी कार वापस मांगता था तो वह पुलिसकर्मियों का रौब दिखाकर उन्हें धमकाता था उसके मोबाइल फोन में कई पुलिसकर्मियों के साथ वॉट्सऐप चैटिंग मिलने की बात भी सामने आ रही है इसी कारण पीड़ितों की थाने में सुनवाई नहीं हो पाती थी जिसके बाद ही वें कमिश्नर पुलिस के पास पहुंचे थे हालांकि पुलिस अधिकारी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे है डीसीपी आनंद कलदायगी के अनुसार संजय करीरा उर्फ कालरा ने अलग-अलग करीब 24 से अधिक लोगों की कारें गिरवी रखने के साथ ही उन्हें बेच भी दिया था एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने अब तक 24 से अधिक कारें जब्त की हैं आरोपी के अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी मिली है जिनसे जुड़े मामलों में उससे पूछताछ की जा रही है वहीं थाना प्रभारी अजय नायर के अनुसार कालरा से पिछले दो दिनों में 15 कारें जब्त कर कुल 24 कारें जब्त की जा चुकी हैं और ऐसी 45 कारों की जानकारी मिली है जिनकी कालरा ने हेराफेरी की है पुलिस को जब्ती में भी दिक्कत आ रही है क्योंकि कालरा ने लाखों रूपए लेकर जिन लोगों को कारें दी उनके द्वारा कार जब्त करने का विरोध किया जा रहा है इनमें से कई विधायक और पार्षदों के रिश्तेदार हैं पुलिस उन पर केस दर्ज होने और हेराफेरी की कार खरीदने के मामले में आरोपित बनाने की बात कह कारें जब्त कर रही है।
0 Comments