जुआ खेलते 2 आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार

सागर।थाना बांदरी पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई थाना प्रभारी बांदरी सुमेर सिंह जगेत को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदरी एवं ग्राम आगारसिस रोड के पास जंगल क्षेत्र में कुछ लोग ताश पत्तों से हार–जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी द्वारा हमराह बल के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई मौके पर कुछ जुआरी ताश पत्तों से जुआ खेलते हुए पाए गए पुलिस को देखकर कुल 08 व्यक्ति भागने लगे जिनमें से 02 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया जबकि अन्य 06 आरोपी मौके से फरार हो गए पकड़े गए आरोपियों से नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम अररू उर्फ अरविंद पाटकर, उम्र 23 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पीछे बांदरी सुंदर रजक, उम्र 58 वर्ष, निवासी माली का बगीचा, बांदरी बताया फरार आरोपियों के नाम इस प्रकार बताए गए शुभम जैन निक्की चौरसिया, प्रभु सेन, मनोहर सेन दशरथ प्रजापति एवं हेमंत लोधी, सभी निवासी बांदरी पूछताछ में यह भी सामने आया कि शुभम जैन एवं निक्की चौरसिया द्वारा लोगों को जुआ खिलाकर नाल काटकर पैसे लिए जा रहे थे मौके से आरोपियों के फड़ से ₹700/-कब्जे से ₹1200/-कुल ₹1900/- नगद, 52 ताश के पत्ते एवं 03 मोबाइल फोन जप्त किए गए आरोपियों का कृत्य धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments