सागर।थाना केन्ट फरियादिया अंजू जुनैजा उम्र 62 साल निवासी कलेक्टर बंगला के सामने बंगला नं.17 थाना केट में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 25.11.25 को दोपहर करीब 02.30 बजे मै जबलपुर मैं अपनी लडकी मोलिका के पास गई थी दिनांक 26.11.25 के सुबह करीब 11.00 बजे मेरे दामांद रितेश चजाज ने फोन करके बताया की पीछे की खिडकी टुटी है इतना सुनकर मै घर वापस शाम करीब 05.00 बजे आकर घर का दरवाजा खोलकर देखा तो गोदरेज का लांक टुटा हुआ था गोदरेज में देखा तो एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन एवं चांदी की पायल व विछिया, तथा नगदी करीब 20 हजार रूपये कुल मशरूका करीबन 90 हजार रूपये रखे थे जो नहीं मिले दिनांक 25.11.25 के दोपहर करीब 02.30 बजे से दिनांक 26.11.25 के सुबह करीब 11.00 बजे के मध्य मेरे पर की लकड़ी की खिडकी तोडकर घर के अंदर घुसकर कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया घटना गंभीर प्रकृति की होने से पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा के मार्गदर्शन में व नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के नेतृत्व मे विवेचना के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दिनाँक 24-12-25 को जोगर्सपार्क के पास खंडर में 3 लडका लडकी एकत्रित होकर सोने चांदी का सामान का हिस्सा बाट कर रहे है सूचना पर थाना केंट से रवाना होकर पुलिस मौके पर पहुंचीं जहां एकत्रित लोगो से नाम पता पूछा एवं सोने चांदी का सामान के बारे पूछताछ की गई जिसमे अपना नाम रवीन्द्र उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्र.16 नई मकरोनिया थाना मकरोनिया विक्रम अहिरवार उम्म्र 20 साल निवासी वार्ड क्र.16 नई मकरोनिया थाना मकरोनिया अंजली बाल्मीकि उम्र 25 साल निवासी बंगला नं. 18 जोगर्स पार्क के पीछे थाना 04 विधिउल्ल्पनकर्ता निवासी जोर्गस पार्क के पीछे केंट का होना बताया जिनसे थाना केंट के अपराध क्र 655/25 खण्ड 331 (4), 305(ए) बीएनएस मे कलेक्ट्रेट बंगला के सामने जुनेजा के यहां चोरी के संबंध में पूछताछ की जिन्होंने चोरी करना स्वीकार किया
जप्तशुदा सामाग्री कीमती 6 लाख रूपया सोन का सामान 01 मंगल सूत्र 02 सोने की चैन, 03 सोने की अगूंठी, 01 सोने की नथ, 01 डायमंड की नथ, चांदी का सामान 01 माता की मूर्ती एवं चरण पादुका, 01 चांदी की करधनी, 03 चांदी के कडा, 06 ओडी चांदी की पायल, 01 जोडी बिछिया, 01 पीतल का कलश आरोपियो के पास से जप्त किया गया
चोरी करने मे इस्तमाल औजार घटना में प्रयोग एक लोहे का सरिया, एक लोहे का प्लास, आरोपीयो के पास से जप्त किया गया।
0 Comments