आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में ऑब्सट्रेटिक्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट सोसायटी द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन

सागर।पं.दीपदयाल उपाध्याय आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज में ऑब्सट्रेटिक्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट सोसायटी द्वारा महिला के खिलाफ हिंसा को लेकर जागरूकता शिविर एवं लेक्चर, पोस्टर कॉम्पटीशन और प्रश्न मंच का आयोजन सम्पन्न हुआ इस आयोजन के चलते साइबर क्राइम की रोकथाम और महिला के खिलाफ हिंसा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई  ऑब्सट्रेटिक्स एंड गायनेकोलॉजिस्ट सोसायटी की अध्यक्ष डॉ.ज्योति चौहान ने साइबर क्राइम से हो रहे फ्रोड को विस्तार से समझाया, जैसे ऑनलाइन सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग और उसके पासवर्ड को स्ट्रांग बनाना ऑनलाइन अरेस्ट,ऑनलाइन सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे कई साइबर क्राइम संबंधित समाधान भी बताए इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य सहित आयोजन में अन्य शिक्षक शामिल रहे वहीं सोसायटी की सचिव डॉ.निधि जैन द्वारा मंच संचालन किया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर उन्हें पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए।

Post a Comment

0 Comments