सागर।जिले के ढाना वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिलगन के जंगल में रविवार को एक शेर मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना की प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का एक ग्रामीण जंगल की ओर गया हुआ था इसी दौरान उसकी नजर जंगल में पड़े एक मृत शेर पर पड़ी शेर को इस हालत में देखकर वह घबरा गया और तत्काल गांव लौटकर अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को जानकारी दिए जाने पर अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार मृत शेर का शरीर काफी फूला हुआ पाया गया है इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शेर की मौत एक या दो दिन पहले हो चुकी होगी हालांकि शेर की मौत किन कारणों से हुई इसका स्पष्ट खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही संभव हो पाएगी।
0 Comments