पामाखेड़ी एवं रिछावर में निःशुल्क साइकिल वितरण अटल जी पर चित्रकला का आयोजन

सागर।निःशुल्क साइकिल वितरण योजना वास्तव में विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव ला रही है इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिल प्रदान की जाती है जिससे उन्हें स्कूल तक पहुंचने में आसानी होती है और उनकी शिक्षा में सुधार होता है सरकार की इस महात्वाकांक्षी योजना से स्कूल अटेंडेंस 60% तक बढ़ी है और ड्रॉप-आउट 40% तक कम हुआ है इस योजना से लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों में लड़कियों को प्राथमिकता दी जाती है जिससे उनकी शिक्षा और सुरक्षा में सुधार होता है साइकिल वितरण से विद्यार्थियों को समय की बचत होती है और वे नियमित रूप से स्कूल जा पाते हैं इसके अलावा साइकिल चलाने से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य और फिटनेस भी बेहतर होता है यह योजना वास्तव में जरूरतमंद विद्यार्थियों के जीवन में बदलाव ला रही है यह बात बुधवार को नरयावली विधायक  ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शास.उमावि पामाखेड़ी में 78 एवं शास.हाई स्कूल रिछावर में 19 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में कही इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर सरपंच हेमेंद्र ठाकुर,सरपंच राजाराम राव प्राचार्य  गोवर्धन अहिरवार, प्राचार्य शान मोहम्मद खान,शालू पांडे, सुरेंद्र तिवारी कलेक्टर सिंह, लोकेंद्र सिंह,राजेश दुबे अनिल तिवारी प्रशांत तिवारी, प्रवीण पटेरिया,मनहरण अग्निहोत्री सहित विद्यार्थी,शिक्षक स्टाफ और ग्रामवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments