चादामंऊ आगजनी की घटना को मानव अधिकार ने संज्ञान में लिया

सागर।चादामंऊ आगजनी की घटना को मानव अधिकार ने संज्ञान में लिया है जहां घटनास्थल पर मुआयना करने के लिए मानव अधिकार की टीम पहुंची और उन्होंने मौके का मुआयना किया जहां आगजनी की घटना में पुलिस के द्वारा बड़ी लीपापोती करने और दबाने को मानव अधिकार ने कहा उन्होंने बताया कि जब इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि नरयावली थाने में नरयावली थाना प्रभारी ने अलग जांच की और जरूवाखेड़ा चौकी प्रभारी ने अलग जांच की लेकिन घटनास्थल पर पहुंचे तो लोगों ने और कुछ बताया और जहां स्कूटी को पेट्रोल और बैटरी के ब्लास्ट की बताई गई लेकिन लंबे समय से रखी पुरानी स्कूटी से इतना बड़ा ब्लास्ट नहीं हो सकता और जिस दीवाल के पास वह स्कूटी रखी है वह सफेद कलर में थी लेकिन उस दिवाल पर काले धब्बे के निशान भी नहीं मिले मतलब आग नीचे से नहीं ऊपर से योजनाबद्ध तरीकें से लगाई गई है जहां ज्वलनशील पदार्थ का भी जिक्र सामने आया है आगे जांच में थाना प्रभारी कपिल लक्ष्य कर से फहीम खान को गिरफ्तार करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मना कर दिया उसके बाद जरूवाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुजूर से फहीम खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की कस्टडी में है फिर दोबारा पूछा तो बताया चौकी में है जिसके वीडियो बयान मानव अधिकार ने बनाए हैं लेकिन जहां पुलिस चौकी में मानव अधिकार की टीम पहुंची तो ना fir दर्ज न डायरी और ना फाहिम खान सेल में मिला जहां चौकी प्रभारी ने फिर राहतगढ़ अनुविभागीय कार्यलय फोन के माध्यम से पता किया तो राहतगढ़ में भी नहीं मिला पता चला उसे बयान लेकर छोड़ दिया गया मानव अधिकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यह एक योजना बनाकर आग लगाई गई है और पूरा मामला पुलिस दबाने लगी है जिस पर बड़ी कार्रवाई के संकेत मानव अधिकार ने दिए है गौरतलावे की 4 दिसंबर की रात्रि नरयावली थाना अंतर्गत ग्राम चंदामाऊ में आग लगने की घटना सामने आई थी जिसमें दो मासूम बेटों की इलाज के दौरान मौत हो गई और एक बेटी जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में झूल रही है जिसने बयान दिए थे कि ग्राम का रहने वाला फहीम खान ने घर में आग लगाई है जिसे खिड़की से भागते हुए युवती ने देखा था जिसका मामला दबाने में पुलिस बड़ी भूमिका निभा रही थी मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के जिला मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी ने दी जानकारी की मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग जिला अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव सुनील दुबे प्रदेश प्रभारी महिला विंग से जिला अध्यक्ष कु.एडवोकेट अर्चना तिवारी जिला महासचिव इंदू वैद्य नरयावली थाना अंतर्गत ग्राम चादामंऊ आगजनी की घटना स्थल पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments