सागर। पीटीसी मैदान में 13 दिवसीय स्वदेशी मेला के तीसरे दिन गुरूवार को लोगों की खासी भीड़ उमड़ी मेले में लोग अपने पसंद के सामान की खरीददारी भी उत्साह पूर्वक करते दिखे स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के माध्यम से यह मेला आयोजित किया जा रहा है मेला प्रांगण में भारतीय विविध वेशभूषा प्रतियोगिता अवार्ड सेरेमनी, मेंहदी प्रतियोगिता हुई स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल प्रांत संयोजक कपिल मलैया ने बताया अभी तक तीन मेला से 30 नये स्टार्टअप शुरू हुए हैं जैसे कि कासो बैग, फूडी अड्डा, पानीपुरी, वुर्ड आर्ट, नीयोन अड्डा, शौर्य पापड़, ज्वेलरी, जनरल स्टोर, भगवान पोशाक, दोना पत्ताल आदि हैं, जो अब सफलतापूर्वक व्यवसाय कर रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं, जिससे स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है मेला प्रांत संयोजक नितिन पटैरिया, विनय मलैया, सुनीता अरिहंत, सुनील सागर, सुष्मिता ठाकुर, विभाग प्रशिक्षक रविन्द्र ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
0 Comments