सिविल अस्पताल बण्डा में प्रसव के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला

सागर।सिविल अस्पताल बण्डा में प्रसव के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है आरोप है कि डॉक्टर की अनुपस्थिति और गलत प्रक्रिया के चलते नवजात की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है बण्डा निवासी राहुल रैकवार 10 दिसंबर को अपनी पत्नी वंदना रैकवार को प्रसव पीड़ा के चलते सिविल अस्पताल बण्डा लेकर पहुंचे परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी डॉक्टर प्रदीप सरवरिया मौजूद नहीं थे नर्सिंग स्टाफ रितु मिश्रा वर्षा सेन अम्बिका रैकवार द्वारा बिना डॉक्टर की मौजूदगी में जबरन डिलीवरी कराने की कोशिश की गई जिससे महिला की हालत बिगड़ गई हालत गंभीर होने पर महिला को सागर रेफर किया गया जहां बीएमसी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान नवजात मृत पाया गया महिला की बच्चेदानी को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आई है और फिलहाल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है पूरे मामले में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. नीना गिडियन ने कहा है कि सीएमएचओ द्वारा जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी वहीं सीएमएचओ से संपर्क नहीं हो सका है वही इस संबंध में बीएमओ डॉक्टर योगेंद्र खटीक ने बताया कि उस समय डॉक्टर प्रदीप सरवरिया की ड्यूटी थी सीएमएचओ द्वारा जांच टीम बनाई गई है मामले की जांच की जाएगी दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी।


Post a Comment

0 Comments