सागर।शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है सड़कों पर कटरबाजी व लूट के साथ चोरियों की घटनाएं लगातार सामने आ रही है पिछले कुछ समय से इस तरह की वारदाते बढ़ती जा रही है इन घटनाओं को रोकने के विरोध व कानून व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए व्यापारियों ने शुक्रवार की सुबह 8 बजे से अपने अपने व्यापार और प्रतिष्ठान सांकेतिक रूप से बंद रखें है यह बंद नया बाजार, वर्णी कॉलोनी व कटरा नमक मंडी में दोपहर दो बजे बंद रहा जिसके बाद व्यापारियों ने पुलिस और जिला प्रशासन के अफसरों को कानून व्यवस्था सुधार करने की मांग करते हुए अंतिम पत्र दिया जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि नया बाजार और वर्णी कॉलोनी में लगातार चोरियां होने लगी हैं क्षेत्र अपराधियों के अपराध करने के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनता जा रहा है शहर में खुलेआम कटरबाजी दिनदहाड़े लूटपाट होने से शहर में आतंक बढ़ता ही जा रहा है व्यापारी संघ ने आईजी कार्यालय जाकर केन्द्रीय गृहमंत्री मुख्यमंत्री के नाम आईजी सागर रेंज को अंतिम बार पत्र दिया इसमें कानून व्यवस्था सुधारने व अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने की मांग की है इसके बाद भी यदि पुलिस अफसर कानून व्यवस्था नहीं सुधार पाते हैं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
0 Comments