सागर। संभाग आयुक्त अनिल सुचारी ने बीना-कटनी-सिंगरौली तीसरी लाइन तथा खजुराहो-पन्ना खंड में निर्माणाधीन नई ब्रॉड गेज रेल लाइन की समीक्षा बैठक में दिए इस अवसर पर कलेक्टर संदीप जी.आर.जॉइंट कमिश्नर विनय द्विवेदी, रेल विभाग के अधिकारी सहित अन्य जिलों के संबंधित अधिकारी मौजूद थे संभाग आयुक्त अनिल सुचारी ने समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि बीना कटनी तीसरी रेल लाइन के तहत तहसील शाहपुर की अवॉर्ड पारित होने के बाद रेल विभाग द्वारा तत्काल संबंधित प्रभावित व्यक्ति को कब्ज़ा दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें उन्होंने निर्देश दिए कि तहसील नरयावली के ग्राम जरूवाखेड़ा के अवॉर्ड पारित होने के बाद सभी की राशि उनके खातों में हस्तांतरित करें इसी प्रकार नरयावली तहसील के ग्राम ईश्वरवारा में रेलवे विभाग द्वारा भूमि स्वामियों की आपसी सहमति के बाद प्रकरणों का निराकरण करे उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य 15 दिवस में पूर्ण करें संभाग आयुक्त सुचारी ने निर्देश दिए कि जहाँ भी आवश्यकता पुलिस की पड़ती है।पुलिस को पहले से सूचना दें एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें संभाग आयुक्त सुचारी ने कहा कि सभी भू-अर्जन होने के बाद नामांतरण बँटवारा का कार्य समय सीमा में करें एवं संबंधित भूमि के नक्शे में रेलवे के पक्ष में चिन्हांकित करें उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा जो जमीन खाली कराई जा रही है उस पर तत्काल कार्य शुरू करें।
0 Comments