केंट पुलिस की अवैध सट्टा के विरूद्ध 5 कार्यवाही सट्टा सामाग्री सहित नगदी जप्त

सागर।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल द्वारा जिले में थाना प्रभारियों को अवैध शराब सटटा जुआ एवं अवैध गतिविधियां संचालित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी निर्देशन में थाना स्तर पर एक टीम गठित की जाकर केंट क्षेत्रांतर्गत अवैध सटटा बुकिंग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध मुखबिर द्वारा सूचना पर प्राप्त होने पर सदर कजलीवन मैदान मढिया विटठलनर,शास्त्री चौक सदर में अलग अलग जगहों पर केंट पुलिस द्वारा दविश देकर आरोपी बाबूलाल अहिरवार  नरेन्द्र जाटव यधुनंदन घोषी अरविंद्र लोधी  गोलू उर्फ राहुल चौकसे से सटटा बुकिंग करते हुए रंगे हाथों पकडे जाने पर आरोपी के कब्जे से सटटा बुकिंग पर्ची नगदी कुल 6010 रूपये जप्त किये गये थाना केंट पर प्रथक आरोपियों के विरूद्ध कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं
सराहनीय योगदान- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे,उनि संजय बामनिया,प्रआरक्षक नीरज बांगर, प्रधान आरक्षक प्यारेलाल,भानू प्रताप चौधरी श्रीकांत चौबे,वीरेन्द्र सिंह,अमन,देवेन्द्र रोहित,दिनेश तिवारी,का सराहनीय योगदान रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments