सागर।जिले के बण्डा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लिधोरा की मूल निवासी एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम लहराने वाली विश्व कप विजेता क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने एक बार फिर पूरे बुंदेलखंड को गौरवान्वित किया है हाल ही में एसडीओपी बण्डा सतपुड़ा सिंघम प्रदीप वाल्मीकि ने अपने टीकमगढ़ प्रवास के दौरान क्रिकेटर क्रांति गौड़ से सौजन्य भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं भेंट के दौरान एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि ने क्रांति गौड़ के परिजनों से मिली जानकारी साझा करते हुए बताया कि क्रांति गौड़ शीघ्र ही अपने मूल निवास ग्राम लिधोरा एवं बण्डा प्रवास पर आने वाली हैं इस दौरान वेआमजन से मुलाकात करेंगी तथा स्थानीय युवाओं को अपने अनुभवों से प्रोत्साहित करते हुए खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगी।
0 Comments