सागर।देवरी में वन विभाग और पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सागौन के लट्ठों से भरा पिकअप वाहन पकड़ा है वाहन में सवार दो सागौन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है एक आरोपी मौके से भाग गया वन विभाग की टीम सागौन जब्त कर मामले में कार्रवाई कर रही जानकारी के अनुसार वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप में बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी की अवैध रूप से तस्करी की जा रही है सूचना मिलते ही उपवनमंडल अधिकारी रेखा पटेल ने टीम गठित कर कार्रवाई के लिए रवाना की टीम ने देवरी पुलिस की मदद ली पुलिस और वन विभाग की टीम ने सहजपुर चौराहे पर नाकाबंदी की जहां सहजपुर रोड से पिकअप वाहन आते हुए नजर आया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया पिकअप में दो युवक सवार थे जिन्हें हिरासत में लिया गया पूछताछ में उन्होंने अपने नाम राजकुमार पिता चक्रेश पाल निवासी रसेना उम्र 18 साल, प्रदीप पिता मदन लाल जाटव उम्र 22 साल निवासी झुनकू वार्ड देवरी होना बताया वाहन की जांच की तो उसमें से 21 नग सागौन के लट्ठे बरामद हुए टीम ने दोनों आरोपियों को सागौन सहित गिरफ्तार किया पुलिस ने पिकअप जब्त कर थाने लाई गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ग्राम घाना गांव से पिकअप में सागौन की लकड़ी राहुल नाम के व्यक्ति ने भरवाई थी सागौन नरसिंहपुर जिले के करेली लेकर जा रहे थे कार्रवाई के दौरान वह वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को देखकर मौके से भाग गया वन विभाग की टीम मामला दर्ज कर जांच कर रही है
फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
0 Comments