पारिवारिक विवाद में दो सगे भाइयों की चाकू से हत्या

सागर। पारिवारिक विवाद में दो सगे भाइयों की चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई मामले में पुलिस ने परिवार के ही दो लोगों को गिरफ्तार  लिया है हत्या का यह मामला सागर जिले के सानोधा थाना क्षेत्र के ग्राम चांदवर में 
जहां रहने वाले आकाश सींग उम्र 18 साल एवं उसके छोटे भाई दीपेश सींग उम्र 16 साल के साथ उनके ही बड़े पिता सुरेंद्र और उसके बेटे सचिन ने पारिवारिक विवाद के चलते पहले गाली-गलौज की फिर दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया घायल अवस्था में दोनों भाइयों को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था जहाँ देर रात मामूली बात पर दोनों परिवार आमने सामने आ गए मामले में सनोधा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवो का पोस्टमार्टम कराया  एवं मामले में आरोपी सुरेंद्र और उसके बेटे सचिन को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि पारिवारिक विवाद में ऐसी कौन सी बात हुई जिसके चलते इन दोनों ने अपने ही परिवार के दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया।



Post a Comment

0 Comments