सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के संस्थापक महान शिक्षाविद् एवं प्रख्यात विधिवेत्ता संविधान सभा के सदस्य एवं दानवीर डॉ.सर हरीसिंह गौर के 156वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 19 नवंबर से 26 नवंबर तक ‘गौर उत्सव’ 2025 का आयोजन किया जा रहा है
विश्वविद्यालय के अतिथि गृह के सम्मेलन कक्ष में आयोजित पत्रकार-वार्ता कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो.वाय एस ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है सागर शहर और विश्वविद्यालय परिवार अपने पितृ पुरुष की जयन्ती को मिल जुलकर उत्साहपूर्वक एक उत्सव के रूप में मनायेगा उन्होंने कहा कि डॉ.गौर के संकल्प और सपनों को साकार करने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं विश्वविद्यालय में पूरे सप्ताह कई अकादमिक-सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं उन्होंने कहा कि डॉ. गौर को सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिलाने के लिए विश्वविद्यालय का प्रयास जारी है उन्होंने कहा कि डॉ. गौर को भारत रत्न मिले इसके लिए विश्वविद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है डॉ गौर को भारत रत्न दिलाने संबंधी प्रयासों को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि हम लोग इसके लिए पूर्ण प्रयासरत हैं सांस्थानिक राजनीतिक और सामाजिक प्रयासों से हम डॉ. गौर को देश का सर्वोच्च सम्मान दिलाने में हम जरूर सफल हो सकते हैं उन्होंने पत्रकारों से भी अपील की कि उनके योगदान और कार्यों को लगातार प्रचारित करें ताकि हम एक मुहिम चला सकें और उन्हें भारत रत्न दिला सकें उन्होंने विश्वविद्यालय के आयोजनों में शहरवासियों और समस्त पत्रकार गणों से उत्साहपूर्वक सम्मिलित होने की अपील की गौर उत्सव आयोजन के मुख्य समन्वयक प्रो.आशीष वर्मा ने सात दिवसीय आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और दिनांक 19 से 26 नवम्बर तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परम्परानुसार शोभायात्रा निकाली जायेगी और गौर जयंती मुख्य समारोह विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में आयोजित होगा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के न्यायमूर्ति सतीश चन्द्र शर्मा होंगे गौर अतिथि के रूप में सागर लोकसभा की सांसद डॉ. लता वानखेड़े, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत, पूर्व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री पं.गोपाल भार्गव एवं राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो.जी.एस.वाजपेयी उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम कीअध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कन्हैयालाल बेरवाल करेंगे तथा सारस्वत उद्बोधन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वाय.एस.ठाकुर का होगा
कार्यक्रम का संचालन मीडिया अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल ने किया इस अवसर पर समन्वयक प्रो.उमेश कुमार पाटिल,कुलसचिव डॉ.एस.पी.उपाध्याय डॉ.पंकज तिवारी प्रो.राजेंद्र यादव डॉ. राकेश सोनी प्रवीण राठौर, समर्थ दीक्षित मौजूद रहे ।
0 Comments