कैंट थानांतर्गत स्टेशन रोड पर एक दुकान के बाहर युवक की चाकू मारकर हत्या

सागर।कैंट थाना क्षेत्र के भगवानगंज स्टेशन रोड पर सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ड्राइवर की चाकू घोप कर हत्या कर दी गई मृतक की पहचान 33 वर्षीय दीपचंद साहू के रूप में हुई, जो अंबेडकर वार्ड धर्मश्री थाना मोतीनगर का रहने वाले था परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक लिधौरा के स्कूल में पदस्थ शिक्षिका की गाड़ी चलाता था बताया जा रहा है कि दीपचंद की 18 नवंबर को लगुन थी और 4 दिसंबर को शादी होनी थी पुलिस के अनुसार मृतक दीपचंद शिक्षिका के साथ भगवानगंज स्थित एक कार पार्लर में गाड़ी की सर्विसिंग कराने आया था तभी मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों ने अचानक उस पर धावा बोला और चाकूओ से वार कर दिया गंभीर रूप से घायल दीपचंद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जाँच शुरू कर दी है वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल से ही फरार हो गए और उनकी तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

Post a Comment

0 Comments