सागर।मां भगवती मानव कल्याण संगठन और सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में नशामुक्ति सद्भावना पदयात्रा का आयोजन सम्पन्न हुआ इस यात्रा का उद्देश्य सागर जिले को शराब और नशामुक्त बनाना है इस नशामुक्ति पदयात्रा में मां भगवती मानव कल्याण संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष बहन पूजा शुक्ला केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी और सिद्धाश्रम चेतना आरुणी सहित संगठन की माताएं बहने और पुरुष हजारों की संख्या में शामिल हुए यात्रा इम्मानुअल स्कूल से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट, सिविल लाइन चौराहा, गोपालगंज, बस स्टैंड, कोतवाली, तीनबत्ती, जामा मस्जिद, राधा तिराहा स्टेशन रोड और डिम्पल पेट्रोल पंप सहित अन्य मार्गों से निकाली गई जिसका समापन इम्मानुअल स्कूल मैदान में हुआ वहीं आयोजकों ने सभी से इस नशामुक्ति अभियान में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है।
0 Comments