कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन न्याय की मांग की

खुरई 15 अक्टूबर को खुरई नगर पालिका के सफाई कर्मचारी दीपक वाल्मीकि की निर्मम हत्या के बाद अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड संघ ने शुक्रवार कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू मछंदर के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन दिया और पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिलाने अपनी मांगों को रखा प्रदेश उपाध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सफाई कर्मी स्व दीपक वाल्मीकि की हत्या करने वाले पर एससी एसटी एक्ट के तहत कार्यवाही की जाए पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता की जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए इसी के साथ नगर पालिका में काम करने वाले सभी कर्मियों को सुरक्षा प्रदान की जाए जिससे आगे किसी भी प्रकार की कोई घटना न हो।

Post a Comment

0 Comments