पामाखेड़ी से आये एक परिवार ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत

सागर।सानौधा थाना अंतर्गत पामाखेड़ी से आये एक परिवार ने क्षेत्र के ही रहने वाले वीरेंद्र अहिरवार, श्रीराम अहिरवार और अमित अहिरवार पर परिवार के साथ मारपीट और बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है सोमवार पुलिस अधीक्षक से शिकायत में पीड़ित कलू अहिरवार ने बताया कि 21 अक्टूबर को उसकी बेटी दुकान गई थी तभी अचानक वीरेंद्र ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद देवी, अमित और श्रीराम ने घर पर आकर मेरे साथ लात घूंसो से मारपीट की, बीच बचाओ करने आई भाभी चंदूबाई को लोहे की रॉड से मारपीट कर हाथ पैर तोड़ दिए, छोटे बेटे की उंगलियों में चोट आई है और पत्नी के साथ भी मारपीट कर छेड़छाड़ की है जिसकी शिकायत थाने में दर्ज  कराई थी लेकिनआज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके बादआरोपीगण आए दिन धमकियां दे रहे है। पूरा परिवार डरा सहमा हुआ पुलिस प्रशासन के चक्कर काट रहा है। और न्याय की गुहार लगा रहा है।

Post a Comment

0 Comments