चेन्नई।एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया मदुरै से चेन्नई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट की सामने की विंडशील्ड में गुरुवार देर रात दरार आ गई यह दरार लैंडिंग से ठीक पहले पायलट की नजर में आई इंडिगो की ये फ्लाइट रात 11:12 बजे सुरक्षित लैंड हुई जिसमें 76 यात्री सवार थे पायलट ने कॉकपिट ग्लास में जैसे ही दरार देखी तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया इसके बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत एक्टिव किए गए जिससे विमान सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा जा सका सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया।
0 Comments