सागर।डॉ.हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनसीसी एसडी एवं एसडब्ल्यू कैडेट्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया । कार्यक्रम की शुरुआत “रन फॉर यूनिटी” (एकता दौड़) से हुई जिसमें कैडेट्स ने सरदार वल्लभभाई पटेल के देश की एकता और अखंडता के प्रति योगदान को याद करते हुए भाग लिया दौड़ के पश्चात कैडेट्स द्वारा राष्ट्रीय एकता अनुशासन और राष्ट्रप्रेम पर प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम का सफल संचालन एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. सुमन पटेल, लेफ्टिनेंट डॉ.गौतम प्रसाद, तथा सीटीओ डॉ.राजनीश अग्रहरि के मार्गदर्शन में किया गया उनके निर्देशन में कैडेट्स ने एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ इस अवसर पर परिसर में देशभक्ति और एकता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला ।
0 Comments