गल्ला मंडी के पास पिकअप वाहन की टक्कर

सागर।मोतीनगर थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास पिकअप वाहन की टक्कर से पथरिया हाट के रहने वाले सुरेंद्र अहिरवार की मौत हो गई थी मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने दोपहर 2 बजे सागर-बीना मार्ग पर शव कर चक्का जाम कर दिया सूचना मिलने पर मोती नगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी मामले में वैधानिक कार्यवाही और शासन के नियम अनुसार सहायता राशि देने का आश्वासन दिया इस पूरे मामले में मृतक के परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र के माता-पिता नहीं है,वह अकेला ही है और अपने नाना-नानी यहां रहता था, सुरेंद्र सोमवार शाम को को मजदूरी कर घर लौट रहा तो तभी ग़ल्ला मंडी के पास पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी और डेढ़ घंटे बाद अस्पताल में सुरेंद्र की मौत हो गई परिजनों का कहना है कि मृतक सुरेंद्र के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं
उसकी नानी और मामा मानसिक रूप से कमजोर है,परिवार में सुरेंद्र ही कमाने वाला था अब छोटे-छोटे बच्चों का कैसे भरण पोषण होगा परिजनों ने सरकार आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की है
सड़क हादसे में सुरेंद्र की मौत के बाद अब गुस्साए परिजनों ने चक्काजाम कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments