विश्वविद्यालय नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ का हुआ आयोजन

सागर।डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध पाठ्यक्रम में प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ का आयोजन विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयन्ती सभागार में संपन्न हुआ देवी सरस्वती एवं डॉ. गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने की मुख्य अतिथि रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर के कुलपति प्रो. विनोद कुमार मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन एवं डॉ. सत्य प्रकाश उपाध्याय थे कार्यक्रम के समन्वयक एवं अधिष्ठाता, छात्र-कल्याण प्रो.डी.के नेमा ने स्वागत वक्तव्य देते हुए नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित कर कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया  इस अवसर पर डॉ. गौर पर एवं विश्वविद्यालय पर केन्द्रित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रभारी कुलपति प्रो. वाय एस ठाकुर ने कहा कि नव प्रवेशित विद्यार्थी भाग्यशाली हैं कि उन्हें डॉ.गौर द्वारा स्थापित इस महान विश्वविद्यालय में प्रवेश मिला है उन्होंने कहा कि डॉ. गौर के स्वप्नों और विरासत को विश्व भर में पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप सब के कंधों पर है उन्होंने कहा कि हम आप अलग-अलग प्रदेशों के निवासी हो सकते हैं लेकिन सबसे पहले हम सब भारतीय हैं भारतीयता का बोध और उसके गौरव को स्थापित करने का काम हम सबका है उन्होंने कहा कि हमें स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देना चाहिए और अपनी स्थानीय इकॉनोमी को मजबूत करना चाहिए तभी भारत सही मायने में आत्मनिर्भर बनेगा आप सभी यह बोध पैदा करें कि जीवन में क्या करना है और क्या नहीं करना है इस विश्वविद्यालय में व्यक्तित्व विकास, कौशल विकास चारित्रिक विकास सहित विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए कई केंद्र और गतिविधियाँ संचालित हैं  सभी विद्यार्थी इसमें पूरे मनोयोग से सहभागी बनें और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करें मुख्य अतिथि प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि समय की पाबंदी और ईमानदारी जीवन में बहुत आवश्यक है अगर आपको आगे बढ़ना है तो इन दोनों महत्त्वपूर्ण पहलुओं को हमेशा ध्यान में रखना होगा  जीवन में समन्वय का भाव होने के साथ-साथ संघर्ष का भी भाव होना चाहिए  संघर्ष से व्यक्तित्व में निखार आता है सेवा का भाव व्यक्ति को महान बनाता है. स्वाभिमान और स्व तकनीक के माध्यम से अपने देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विद्यार्थी कार्य करें कार्यक्रम का संचालन डॉ.शशि कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments